फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीश ने जीती मैसेज राइटिंग प्रतियोगिता

Wed, 25 Jun 2014 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ और बाहरा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में फादर्स डे पर आयोजित कराई गई मैसेज राइटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को ‘अमर उजाला’ दफ्तर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे। बिजली बोर्ड के उप निदेशक जन संपर्क अनुराग पराशर ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस मौके पर बाहरा विश्वविद्यालय की पीआरओ ऋतु शाह, अमर उजाला चंडीगढ़ के कलस्टर हेड भरपूर सिंह भी मौजूद रहे। पहले स्थान पर रहने वाले अनीश को 2100 रुपये देकर अनुराग पराशर ने नवाजा।
विज्ञापन


वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली विनम्रता शर्मा को 1500 रुपये देकर ऋतु शाह और तीसरे स्थान पर रहने वाली रीतिका कौंडल को भरपूर सिंह ने 1100 रुपये और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


अनुराग पराशर ने अमर उजाला और बाहरा विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना की और कहा कि बच्चों को अभिभावकों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। उन्होंने सूचना प्रबंधन को और मजबूत करने पर भी बल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें