फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार समेत ब्यास में बही एक महिला का शव मिला, 6 अभी भी लापता

Tue, 05 Jul 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के औट के समीप ब्यास नदी में गिरी नैनो कार का दूसरे दिन सोमवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया। कार में सवार एक महिला का शव लारजी डैम के पास बरामद हुआ है जबकि दो बच्चों समेत छह लोगों की तलाश के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


सोमवार को बीबीएमबी सुंदरनगर से आए गोताखोरों ने ब्यास नदी में बहे लोगों को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन नदी का जलस्तर काफी होने के साथ सिल्ट अधिक होने से गोताखोरों को कोई कामयाबी नहीं मिली है।

रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे औट के समीप शनिमंदिर के पास एक वाहन की टक्कर से मणिकर्ण से मंडी की ओर आ रही नैनो कार अनियंत्रित होकर सीधे ब्यास नदी में जा गिरी। कार में दो बच्चों समेत आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक इन लोगों का नहीं लग पाया सुराग

हादसे में दयोरी गांव निवासी चुन्नी लाल (18) बच गया। लेकिन परिवार के सात लोग हादसे का शिकार हो गए। रात को ही लारजी डैम से एक महिला का शव बरामद हुआ। इसकी पहचान वनीता देवी (25) पुत्री चरण सिंह निवासी दरान के रूप में हुई है।

सोमवार को प्रशासन व पुलिस ने ब्यास में बहे नैनो कार सवार लोगों की तलाश शुरू की। कार में सवार मीरा देवी पत्नी रोत राम, तिलक पुत्र रोत राम, मोनू, चेतना पत्नी मोनू, चेतना की दो माह की मासूम बेटी, छह साल की दिव्या का अभी तक कोई पता नहीं लगा है।

रोत राम का रो-रोकर बुरा हाल
मौके पर पर पहुंचे दयोरी गांव निवासी रोत राम का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे में रोत राम का बेटा चुन्नी लाल बच गया। लेकिन पत्नी, छोटा बेटा, बेटी, दामाद हादसे का शिकार हो गए। रोत राम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उधर, एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि लोगों की तलाश जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें