13 साल में पूरे होने वाले डिग्री और कोर्स को सात साल में पूरा किया है। इन दिनों भावना पीएचडी की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड के लिए अपने पिता नारायण दास और माता निरंजना सोकटा को सारा श्रेय दिया है। पढ़ाई के अलावा भावना बॉक्सिंग और वॉलीबाल में राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं।
भाषण और नृत्य प्रतियोगिता में भी राज्य स्तरीय पुरस्कार जीते हैं। भावना ने बताया कि इंडिया बुक में इस क्षेत्र में किसी महिला का नाम दर्ज होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। भावना ने साढ़े पांच साल का बीएचएमएस कोर्स, तीन साल की बीए, दो साल की एमए और ढाई साल की एमबीए की।