फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलवाड़ी मेला : पहली बार होगी बेस्ट कपल कहलूर प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का आयोजन 17 से 23 मार्च तक लुहणू मैदान में किया जाएगा। उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान बेस्ट कपल कहलूर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नलवाड़ी मेले को आकर्षक बनाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले के विवाहित जोड़े भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले जोड़ों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतिभागियों की ये हाेंगी परीक्षाएं
बेस्ट कपल कहलूर बनने के लिए प्रतिभागियों को हिमाचली ट्रेडिशनल, इंडियन ट्रेडिशनल, बॉलीवुड ट्रेडिशनल और वेस्टर्न ट्रेडिशनल राउंड के तहत रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी, बेस्ट कपल कैमिस्ट्री और बेस्ट टैलेंट, जिसमें गाना, डांस, शायरी और कविता पेश कर निर्णायकों को प्रभावित किया जाएगा।
जिला लोक संपर्क कार्यालय में करना होगा आवेदन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 10 मार्च से पहले जिला लोक संपर्क कार्यालय में आवेदन कर सकते है। साथ ही कार्यालय दूरभाष नंबर 01978 223583 या 70198 95793 पर भी संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें