चिनार से तन्वी, कस्तूरी हाउस से नरगिस बनीं कैप्टन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सेंट थॉमस स्कूल में शुक्रवार को छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की नई छात्र परिषद का औपचारिक गठन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल विधुप्रिया चक्रवर्ती और वाइस प्रिंसिपल शेरोन नंदा ने की। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने प्रिंसिपल की उपस्थिति में अपने पद की शपथ ली और विद्यालय के मूल्यों तथा अनुशासन को बनाए रखने का संकल्प लिया। शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए नायशा को हेड गर्ल और अयान को हेड बॉय नियुक्त किया। प्रांजल को वाइस हेड गर्ल और शौर्या को वाइस हेड बॉय की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर विभिन्न हाउस के कैप्टन भी घोषित किए गए। इनमें चिनार हाउस से तन्वी, कस्तूरी हाउस से नरगिस, शिपकिला हाउस से श्रेया और तोशकी हाउस से अंशिका को हाउस कैप्टन बनाया गया। वहीं इसके अलावा खेल गतिविधियों के तहत प्रिंस को बॉयज स्पोर्ट्स कैप्टन और स्वस्तिका को गर्ल्स स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया। इसके अलावा स्कूल काउंसिल में पायल को टूरिज्म क्लब हेड, देविना को फिलेटली क्लब हेड और अनुकल्प को एनसीसी हेड की जिम्मेदारी दी गई। प्रिंसिपल विधुप्रिया चक्रवर्ती ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र परिषद के सदस्य विद्यालय के अनुशासन और गरिमा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों से ईमानदारी, अनुशासन और टीम वर्क के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नवनिर्वाचित परिषद सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।