माता नैना के कारदार सीता राम ने कहा कि एक दिवसीय नैना माता का जाग उत्सव इस बार देव परंपरा के अनुसार मनाया गया। देव शक्ति को देखने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
जिला कुल्लू के भुंतर स्थित पिपलागे में नैना माता मंदिर में माता के जाग उत्सव का आयोजन किया गया। माता के गूरों और चेलियों का दहकते अंगारों पर नृत्य देखकर सभी हैरान रह गए। हर साल की तरह इस बार भी सावन माह में भुंतर से सटे पीपलागे में माता नैना के मंदिर में मंगलवार रात को जाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। माता के गूरों व चेलियों ने देव खेल आने पर दहकते अंगारों पर नृत्य कर देव शक्ति और आस्था का परिचय दिया।
विज्ञापन
माता के आगे श्रद्धालु भी नतमस्तक हो गए। इस धार्मिक कार्यक्रम को देखने के लिए जिला कुल्लू व मंडी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। मंगलवार रात करीब 1:00 बजे माता नैना और भद्रकाली ने अपने कारकूनों, हारियानों व देवलुओं के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर मंदिर में प्रवेश कर देवालय के साथ अंगारों के चारों ओर परिक्रमा की। इसके बाद जलते अंगारों के बीच हुए नृत्य का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
माता की शक्ति से दहकते अंगारों पर नृत्य करने वालों के पैर में आंच तक नहीं आती है। इस दौरान माता नैना देवी के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। माता नैना के कारदार सीता राम ने कहा कि एक दिवसीय नैना माता का जाग उत्सव इस बार देव परंपरा के अनुसार मनाया गया। कहा कि इस दौरान देव शक्ति को देखने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।