फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Police: किन्नौर के श्याम भगत नेगी का हिमाचल का नया डीजीपी बनना तय

Wed, 27 Jul 2022 06:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू जल्दी ही पुलिस प्रमुख की कुर्सी छोड़ सकते हैं। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अरजी नई दिल्ली पहुंच चुकी है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय को उनकी नियुक्ति पर फैसला लेना है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी श्याम भगत (एसबी) नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू जल्दी ही पुलिस प्रमुख की कुर्सी छोड़ सकते हैं। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अरजी नई दिल्ली पहुंच चुकी है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय को उनकी नियुक्ति पर फैसला लेना है। कुंडू के बाद एसबी नेगी का डीजीपी बनना तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की फाइल पर कुछ दिन पहले ही हस्ताक्षर किए थे। कुंडू की हाल ही में डीजी पद के लिए केंद्र में एंपैनलमेंट हुई है तो उन्हें अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी इसी पद के समकक्ष नियुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन


कुंडू 1989 बैच के ही आईपीएस अधिकारी हैं। वह हरियाणा के मूल निवासी हैं। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद नई दिल्ली से उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से ही बुलाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश का डीजीपी बनाया था। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत (एसबी) नेगी वर्तमान में खुद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह मूल रूप से हिमाचल के किन्नौर के निवासी हैं। वह कै बिनेट सचिवालय नई दिल्ली में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त हैं। उन्हें प्रदेश सरकार हिमाचल बुला सकती है। हालांकि, उनसे वरिष्ठ एक अधिकारी संजीव रंजन ओझा भी 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ओझा सीआरपीएफ  में गुवाहाटी में नियुक्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें