मेयर के पद पर छोटा शिमला वार्ड से पार्षद सुरेंद्र चौहान की ताजपोशी हुई है। डिप्टी मेयर का पद महिला को मिला है। टूटीकंडी वार्ड से पार्षद उमा कौशल को डिप्टी मेयर बनाया गया है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कांग्रेस शासित नगर निगम के मेयर वार्ड नंबर-28 छोटा शिमला के पार्षद सुरेंद्र चौहान चुने गए हैं। टुटीकंडी वार्ड से पार्षद उमा कौशल डिप्टी मेयर होंगी। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय स्थित बचत भवन में निर्वाचन प्रक्रिया करवाई गई। भाजपा की ओर से मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपने पार्षदों के नाम प्रस्तावित न किए जाने के बाद सुरेंद्र चौहान और उमा कौशल को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
सियासत : शिफ्ट किया डिप्टी मेयर का दफ्तर, उमा बोलीं-महिला नहीं सभालूंगी कार्यभार
महापौर और उप महापौर के नामों की घोषणा हुए चंद मिनट ही हुए थे कि डिप्टी मेयर के कार्यालय को लेकर घमासान मच गया। टाउन हाॅल में डिप्टी मेयर उमा कौशल अपने दफ्तर की ओर बढ़ने ही लगी थीं कि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आपका दफ्तर सब्जी मंडी में होगा। इस पर उमा ने कहा कि यह महिला का अपमान है। शाम को मेयर और डिप्टी मेयर सचिवालय पहुंचे और सीएम सुखविंद्र सिंह से बात की। कहा कि दोनों के दफ्तर टाउन हाॅल में होने चाहिए। उमा ने कहा कि वह सब्जी मंडी दफ्तर नहीं जाएंगी। टाउन हाॅल में यदि दफ्तर शिफ्ट न हुआ तो वह कार्यभार नहीं संभालेंगी। सीएम ने भरोसा दिया कि उनका दफ्तर टाउन हाॅल में ही बनेगा।