फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बात! सूरज के ताप से खेतों-बगीचों में पहुंचेगा पानी

Mon, 01 Aug 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अब सूरज की रोशनी और ताप से सिंचाई का पानी खेतों - बगीचों के लिए लिफ्ट होगा। सोलर पंप खरीदने पर नाबार्ड सब्सिडी देगा। एक पंप की कीमत ढाई लाख से साढ़े तीन लाख तक होगी। सब्सिडी से ये कम होगी। इसके लिए हिम ऊर्जा कार्यालय में संपर्क करना होगा। इसी विषय पर नाबार्ड के प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय ने केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित सब्सिडी योजनाओं पर 26 जुलाई को एक दिवसीय कार्यशाला लगाई।
विज्ञापन


इसका आरंभ नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार ने किया। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक, संयोजक स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी, वाणिज्यिक बैंकों, ग्रामीण बैंक, राज्य सहकारी बैंक, केंद्रीय सहकारी बैंक, राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक तथा सरकार के विभिन्न विभागों जैसे कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और हिम ऊर्जा के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्र्यशाला का मुख्य उद्देश्य बैंकों और अन्य हितधारकों को केंद्र की योजनाओं की जानकारी देना था। भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम सिंचाई के लिए सोलर पंप सेट और सोलर लाइटिंग पर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी इतनी सब्सिडी

सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि भारत सरकार के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2016-17 के अंत तक संपूर्ण भारत में 30000 सोलर पंपसेट और 68000 सोलर लाइट का लक्ष्य पाने को प्रयास किए जाएं। योजना के अनुसार डीसी पंप सेट के लिए दो हॉर्स पावर तक 57600.00 प्रति हॉर्सपावर और 2 से 5 हॉर्सपावर तक 54000.00 प्रति हॉर्सपावर एवं एसी पंप सेट के लिए दो

हॉर्सपावर तक 50400.00 रुपये प्रति हॉर्सपावर और 2 से 5 हॉर्सपावर तक 43200.00 रुपये प्रति हॉर्सपावर और सोलर लाइटिंग में 40 वॉट के संयंत्र को 160 प्रति वॉट और 40 वॉट से 300 वॉट तक के संयंत्र को 100 रुपये प्रति वॉट सब्सिडी उपलब्ध है। डेयरी उद्यमिता विकास योजना एवं एग्री क्लिनिक और एग्री बिजनेस सेंटर योजना पर भी चर्चा की गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें