आस्था का प्रतीक किन्नर कैलाश यात्रा शुरू हो गई है। किन्नर कैलाश पर्वत पर समुद्र तल से 24 हजार फीट की ऊंचाई पर शिवलिंग स्थापित है। यात्रा में देश भर से श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। यह यात्रा एक से 11 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के दौरान किन्नर कैलाश यात्रा कमेटी की ओर से पवारी नामक स्थान पर लंगर की व्यवस्था की जाएगी।
बताया जाता है कि किन्नर कैलाश पर्वत दिन में सात बार रंग बदलता है। शिवलिंग के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। किन्नर कैलाश स्थित शिवलिंग की ऊंचाई 40 चालीस फीट और चौड़ाई 16 फीट है।
यात्रा के दौरान गणेश पार्क स्थल और पार्वती कुंड के दर्शन किए जाते हैं। किन्नर कैलाश कमेटी अध्यक्ष विपल कांत ने कहा कि श्रद्धालुओं को रास्ते के लिए खाना पैक कर देने की व्यवस्था भी की है। श्रद्धालु पोलीथिन का प्रयोग न करें।