विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में नाबार्ड की ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़कें, पुल, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति योजनाओं के लिए 7289.47 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करना प्रशंसनीय है। बिंदल ने नाबार्ड की प्रकाशित हिमाचल प्रदेश में नाबार्ड पुस्तिका का विमोचन किया। नाबार्ड ने 38वां स्थापना दिवस मनाया। नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक निलय डी. कपूर ने राज्य के लिए छोटे और सीमांत किसानों के फायदे के लिए किसान उत्पादक संगठनों के निर्माण और शून्य बजट प्राकृतिक खेती पर बल दिया।