फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दो स्वेटरों की बरामदगी से सुलझी छोटा शिमला में हुई चोरी की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
खास
विज्ञापन


स्वेटर पहनकर दिया था चोरी की वारदात को अंजाम
पहले भी दो चोरियों में संलिप्तता आ चुकी है सामने

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। छोटा शिमला थाना क्षेत्र में एक दुकान में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। दो स्वेटरों की बरामदगी से यह चोरी की वारदात सुलझी।
चोरी की वारदात को भी न्यू शिमला में दुकानों में चोरी करने वाले आरोपियों ने ही अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को थाना छोटा शिमला क्षेत्र के तहत प्रियंका वर्मा की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान में घुसकर लॉकर तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज छानबीन शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई तो पता चला कि दो नकाबपोश युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फुटेज में सामने आया था कि चोरी करने वाले दोनों आरोपियों ने स्वेटर पहन रखे हैं। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस लोअर देवनगर में आरोपियों के किराये के कमरे तक पहुंची।

गवाहों की मौजूदगी में कमरे की तलाशी ली तो दो रेडीमेड स्वेटर बरामद हुए। पुलिस ने इनका मिलान सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के पहने कपड़ों से किया तो पता चला कि दोनों ने उस दिन इन्हीं स्वेटरों को पहना था। इस आधार पर चोरी की गुत्थी सुलझ पाई। पुलिस का दावा है कि चोरी की वारदात को भीष्म सिंह निवासी जिला सिरमौर और एक नाबालिग ने अंजाम दिया है। आरोपी से चोरी के मामलों की पूछताछ की जा रही है और चोरी किया गया सामान बरामद करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले दोनों आरोपी न्यू शिमला में दुकान और एक बेकरी में हुई चोरी के मामलों में भी संलिप्त पाए गए हैं। आरोपी भीष्म सिंह को न्यायालय के माध्यम से कस्टडी ट्रांसफर कर 4 अप्रैल को इस मामले में भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है और वर्तमान में बाल सुधार गृह में है। पुलिस आने वाले दिनों में इससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वो रात को महिलाएं बनकर करते थे चोरी
शिमला। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए रात को नकाब और महिलाओं के कपड़े पहनते थे ताकि सीसीटीवी में उनकी पहचान उजागर न हो सके। न्यू शिमला में बॉटल स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम देते समय भी आरोपियों ने महिलाओं के कपड़े पहने थे। इसी तरह शहर में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस भी सकते में थी। आरोपी व्यावसायिक संस्थानाओं, दुकानों और सुपर मार्ट को निशाना बना चुके थे। पुलिस अब अन्य मामलों में भी आरोपियों की संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि दुकान में हुई चोरी के मामले को सुलझा लिया है। दोनों आरोपियों ने उस दिन वहीं स्वेटर पहने थे जो कि बरामद कर लिए हैं। चोरी किए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें