फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में हिमाचल के जवान की रहस्मयी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में कांगड़ा जिले के पंचरुखी के तहत आने वाली भरवाना पंचायत के खुरड़पट्ट गांव के नौजवान की गोली लगने से मौत हो गई है। सेना के अफसर ने सुबह परिजनों को सूचना दी कि 62 डोगरा रेजीमेंट में तैनात जवान संतोष कुमार (28) की रविवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


सेना के अफसर ने बताया कि संतोष कुमार को गोली अपनी ही बंदूक से लगी है। हालांकि, पूरा मामला क्या है, इसका पता सोमवार सुबह पैतृक गांव में जवान का शव पहुंचने पर ही लग पाएगा।

संतोष कुमार निवासी खुरड़पट्ट पंचायत भरवाना के परिजनों को रविवार सुबह करीब 5.30 बजे अपने बेटे की मौत की सूचना मिली। संतोष कुमार सेना में 2007 में भर्ती हुए थे। संतोष की शादी करीब 8 माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

पति की मौत की खबर सुन बेहोश हुई पत्नी

एसडीएम पालमपुर भूपेंद्र अत्री ने कहा कि अभी तक उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। संतोष कुमार के जीजा प्रदीप ने बताया कि संतोष कुमार की मौत की सूचना परिजनों को सुबह करीब 5.30 बजे मिली।

अपने पति संतोष कुमार की मौत का पता जैसे ही पत्नी रितु को लगा, वह सदमे में चली गई। मौत की खबर सुनते ही वह गश खाकर नीचे गिर पड़ी।

सुसर पृथ्वी सिंह और सास निर्मला रितु को तुरंत पास के क्लीनिक में ले गए। बताया जा रहा है कि रितु गर्भवती है। संतोष कुमार के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें