फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: देशभक्ति के गीत और वीरों की गाथा सुन भर आईं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों ने पेश की शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन

घणाहट्टी, सेंट थॉमस स्कूल में हुए रंगारंग कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के स्कूलों में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश भक्ति गीतों और वीरों की गाथा सुनकर श्रोताओं की आंखें भर आईं।

विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों और शहीदों की कुर्बानियों की गाथा सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घणाहट्टी में विद्यार्थियों ने देशभक्तों और शहीदों को याद करते हुए पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग, देशभक्ति गीत, समूह गीत, भाषण और सजावट गतिविधियों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य कांता ठाकुर ने विद्यार्थियों को आजादी के महत्व और शहीदों की कुर्बानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


सेंट थॉमस स्कूल में अंतर सदन लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर सदन लोक नृत्य स्पर्धा में शास्त्रीय नृत्यांगना पूनम शर्मा, रचिता राठौर और पाइनग्रोव स्कूल के नृत्य शिक्षक विक्रम कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इसमें विद्यार्थियों ने भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों की संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया। कस्तूरी सदन ने दक्षिण भारत की संस्कृति और लोक नृत्य पेश कर पहला स्थान पाया। तोषकी सदन ने पूर्वी भारत का बिहू, मणिपुरी चेराव लोक नृत्य पेश कर दूसरा स्थान पाया। शिपकिला सदन ने पश्चिमी भारत की लोक कला एवं संस्कृति को दर्शाया। इसमें राजस्थान का घूमर, कठपुतली नाच, कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया। चिनार सदन ने उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य पंजाबी और हिमाचली गिद्दा, कश्मीर और उत्तराखंड का लोक नृत्य पेश किया। इसके अलावा शगुन और सरगम ने गरज-गरज क्लासिकल गीत पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विधुप्रिया चक्रवर्ती मौजूद रहीं।


स्वर्ण पब्लिक स्कूल में भी फहराया झंडा
स्वर्ण पब्लिक स्कूल में सशस्त्र सेना बल के सहायक चिकित्सक एवं कमांडेंट डॉ. शिवानी, नारायण सिंह और चंद्र मोहन ने झंडा फहराया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश भक्ति कार्यक्रम में सानवी, तनवी, चिराग, हेयांश, जकक्ष, अरनिमा, धैर्य, आरुषी, रिधिमा, तनवी और नव्या ने स्वतंत्रता सेनानियों का किरदार निभाकर वाहवाही बटोरी। सीनियर छात्र-छात्राओं ने देश मेरा रंगीला गाने पर नृत्य किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने बच्चों में देश प्रेम की भावना भरी।
विज्ञापन



ब्लू बेल्स स्कूल में देशभक्ति गीतों से बटोरी वाहवाही
ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल शोघी में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य, भाषण, कविता पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रैंड पेरेंट्स ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सरहाना की। प्रधानाचार्य किरण शर्मा ने आजादी के महत्व के बारे में जानकारी दी। दयानंद पब्लिक स्कूल में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संसद की एक झलक प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य अनुपम ने छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें विपक्ष से काव्या शर्मा, सत्ता पक्ष से इक्षित पराशर और सभापति की भूमिका निभाने पर दिव्य कश्यप को सम्मानित किया।
इस मौके पर ममता त्यागी, डॉ. सुनील कुमार, अनुपमा, वासवी और तृप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें