फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड धारकों के लिए गुड न्यूज, हफ्ते के भीतर मिलेगा सरसों तेल

Fri, 08 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं को 15 जुलाई से पहले डिपुओं में सरसों तेल मिलना शुरू हो जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम कार्यालय में शुक्रवार को सरसों तेल के टेंडर खुलेंगे। टेंडर में 4 कंपनियों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


इनमें सबसे कम रेट भरने वाली वाली कंपनी को तेल का टेंडर दिया जाएगा। निगम ने प्रदेश के अठारह लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं को एक लीटर सरसों तेल और एक लीटर रिफाइंड देने का प्रस्ताव तैयार किया था।

लेकिन मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। ऐसे में सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम को सरसों तेल के टेंडर आमंत्रित करने को कहा। निगम ने बीते सप्ताह सरसों तेल के टेंडर किए थे। इन निविदाओं को आज खोला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा पूरा राशन मगर अभी तक नहीं आई चीनी

खाद्य आपूर्ति निगम का कहना है कि बीते जून महीने में उपभोक्ताओं को न चीनी मिली और न ही तेल। टेंडर में देरी के चलते यह दिक्कत पेश आई है। अब जुलाई महीने के कोटे के साथ ही जून का कोटा दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि किसी भी उपभोक्ता का राशन लैप्स नहीं माना जाएगा।

शिमला नहीं पहुंची चीनी की सप्लाई
प्रदेश के मैदानी इलाकों में चीनी की सप्लाई शुरू हो गई है लेकिन शिमला जिले में अभी तक चीनी नहीं पहुंची है। उपभोक्ताओं को बीते महीने भी चीनी से महरूम रहना पड़ा है। इस महीने उपभोक्ताओं को जून महीने का चीनी कोटा देने की बात कही गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें