फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्त हिट हुआ हिमाचल की बेटी का गाना, एक दिन में 10 लाख ने सुना

Fri, 08 Jul 2016 12:02 AM IST
भूपेंद्र राणा/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
पिता शक्ति सिंह के साथ शिवरंजनी सिंह।
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी शिवरंजनी ने अपनी आवाज के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। उनकी सुरीली आवाज का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। वह मंडी से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन


22 जुलाई को रिलीज हो रही बॉलीवुड फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में शिवरंजनी के गाने आई वना तेरा इश्क को यू-ट्यूब पर एक ही दिन में एक मिलीयन यानी दस लाख लोगों ने सुना है। यह एक रिकॉर्ड है।

संगीत क्षेत्र में खूब नाम कमाने के बाद शिवरंजनी ने अभिनय क्षेत्र में कदम रखा है। वह इन दिनों सिक्किम में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उन्हें रॉकस्टार का रोल मिला है। वह एक पहाड़ी लड़की की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में भी आवाज दे चुकी है शिवरंजनी

शिवरंजनी सिंह ने क्या कूल हैं हम के अलावा कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म में आई वना तेरा इश्क... गाना गाया है। गत बुधवार को यह गाना लांच किया गया। यू-ट्यूब पर एक ही दिन में एक मिलियन लोगों ने इस गाने को सुना।

ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर संजीव दर्शन के मार्गदर्शन में शिवरंजनी ने आवाज दी है। इससे पहले उनके किसी भी गाने को इतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। पार्श्व गायिका शिवरंजनी के पिता शक्ति सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कई हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि संगीत क्षेत्र के साथ अब शिवरंजनी ने अभिनय क्षेत्र में भी कदम रखा है। वह इन दिनों सिक्किम में चल रही साइड ए, साइड बी फिल्म की शूटिंग में शिवरंजनी व्यस्त हैं। इस फिल्म में शिवरंजनी एक पहाड़ी लड़की का किरदार निभा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें