फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सरसों तेल 10 तो रिफाइंड 20 रुपये तक सस्ता, शिमला शहर की अनाज मंडी में पहुंची सप्लाई

Thu, 14 Jul 2022 11:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी में सरसों तेल और रिफाइंड के रेट घट गए हैं। शहर की अनाज मंडी में पहुंच रही तेल और रिफाइंड की नई सप्लाई में इनके दाम 20 रुपये प्रति लीटर तक घटे हैं। 
विज्ञापन
सरसों का तेल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में सरसों तेल और रिफाइंड के रेट घट गए हैं। शहर की अनाज मंडी में पहुंच रही तेल और रिफाइंड की नई सप्लाई में इनके दाम 20 रुपये प्रति लीटर तक घटे हैं। इससे राशनकार्ड धारकों को भी राहत मिलेगी। राशन डिपुओं में इस माह सरसों तेल और रिफाइंड न मिलने से लोग परेशान थे।अनाज मंडी के कारोबारियों के अनुसार देश में खाद्य तेलों के दामों में गिरावट का असर अब शिमला में भी देखने को मिलेगा। अनाज मंडी में रिफाइंड तेल अब 20 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता मिल सकता है। होलसेल में रिफाइंड के रेट 135 रुपये से 140 रुपये प्रति लीटर हैं। एक हफ्ते पहले तक यह होलसेल रेट 150 से 155 रुपये तक थे। रिटेल में रिफाइंड 165 से 175 रुपये तक मिल रहा था। 

विज्ञापन


अब यही रिफाइंड लोगों को रिटेल में 150 से 155 रुपये तक मिलेगा। सरसों तेल के दामों में भी 10 रुपये तक की गिरावट आई है। होलसेल में 170 रुपये बिकने वाला सरसों तेल अब 160 रुपये में मिल रहा है। रिटेल में इसके रेट 180 से 190 थे। इसमें भी 10 रुपये तक की गिरावट तय है। अनाज मंडी के कारोबारी एवं शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि सरसों तेल में दस रुपये तक रेट घटे हैं। ग्रेड वन पी मार्का सरसों तेल की होलसेल सप्लाई अब 178 रुपये में मिली है। पहले यह 190 से ज्यादा थी। रिटेल में 210 से 220 बिकने वाला यह तेल अब 190 से 200 रुपये तक मिलेगा।

रेट घटने से मिलेगी राहत : अध्यक्ष
अनाज मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक श्रीधर ने बताया कि सरसों तेल और रिफाइंड के रेट घटे हैं। शहर में नई सप्लाई पहुंची है और लोगों को अब सस्ती दरों पर बिक्री शुरू हो चुकी है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें