फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के रागा ब्वॉयज को ‘रंग इश्क दा चढ़या’

Wed, 16 Apr 2014 08:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में पाकिस्तानी रॉक बैंड ‘द रागा बॉयज’ ने समां बांध दिया।
विज्ञापन


समारोह में भाषा एवं संस्कृति विभाग की सचिव उपमा भारती ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। विभाग के निदेश अरुण कुमार शर्मा और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के निदेशक प्रोफेसर डा. राजेंद्र सिंह गिल भी मौजूद रहे।

तीन घंटे के कार्यक्रम में नायब अली ने क्लासिकल एवं सेमी क्लासिकल, वली हामिद अली ने बैंड के बतौर लीड लोकेलिस्ट और इनाम अली ने हार्ड कोर क्लासिकल गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


पंजाबी गीत ‘रंग इश्क दा चढ़या’, सूफी गीत ‘हीरे नी रांझा जोगी हो गया’ और पाप ‘दमादम मस्त कलंदर’ पेश किया गया। ‘द रागा बॉयज’ की प्रस्तुति पर गेयटी में मौजूद दर्शक जम कर झूमे।
विज्ञापन


संगीत से बन सकता है दोस्ताना माहौल

‘द रागा बॉयज’ ने प्रस्तुति के बाद दोनों देशों के बीच अमन और खुशहाली की दुआ मांगी।

नायब अली ने कहा कि दोनों देशों के बीत दोस्ताना माहौल बनने में खेल और संगीत अहम भूमिका निभा सकते हैं। यही दो जरिये है जिसके जरिये दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधर सकते हैं।

शिमला आने के अपने अनुभव के बारे में बताया कि यहां ‘घर जैसा ही माहौल मिला’। उन्होंने बताया कि मूलत: वह पटियाला घराने से संबंध रखते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें