फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पहाड़ी गानों की साइट म्यूजिक हंटर्स हैक

Mon, 22 Feb 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के स्थानीय युवकों की ओर से बनाई गई पहाड़ी गानों की साइट म्यूजिक हंटर्स हैक हो गई है। साइट खोलने पर वेब पेज पर स्वतंत्र कश्मीर और भारतीय सेना के खिलाफ गलत संदेश लिखा हुआ मिल रहा है। साइट के एडमिन गौरव गांगटा ने इसकी पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन


गौरव गांगटा ने बताया कि म्यूजिक हंटर्स डॉट को डॉट इन साइट तीन साल पहले तैयार की थी। इसमें हिमाचली, पहाड़ी, पंजाबी, फिल्मी गानों की कलेक्शन अपलोड किए गए हैं। देश और विदेश में रहने वाले लोग इस साइट से अपनी पसंद के गाने निशुल्क डाउन लोड करते हैं।

साइट में एक ही गाने को एक दिन में करीब हजार तक लोगों ने डाउनलोड किया है लेकिन 17 फरवरी को उनकी म्यूजिक हंटर्स साइट हैक हो गई है। इस पर विजिट करने वालों को वेब पेज पर भारतीय सेना के खिलाफ एक संदेश लिखा मिल रहा है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत ढली पुलिस थाने में दी है। ढली पुलिस थाना प्रभारी परम देव ठाकुर ने कहा कि उनको म्यूजिक हंटर्स साइट हैक होने की लिखित शिकायत मिली है। मामला साइबर क्राइम का है। शिकायत को साइबर सेल में जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें