कंपोस्ट खाद के संकट के बीच हिमाचल में मशरूम के दामों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। जहां पहले मशरूम के दाम 80 से 100 रुपये प्रति किलो थे, वहीं अब 150 से 200 रुपये प्रतिकिलो तक इसके दाम पहुंच गए हैं। इन दिनों बाजार में 200 ग्राम मशरूम पैकेट की कीमत 40 रुपये तक हो गई है। जबकि किलो के हिसाब से 150 रुपये प्रति किलो दी जा रही है। बताया जा रहा है कि खाद न मिलने से सोलन सिरमौर, शिमला, किन्नौर और बिलासपुर जिला में मशरूम उत्पादन 60 फीसदी तक गिर गया है।
फोरलेन के जद में आने से चंबाघाट कंपोस्ट यूनिट बंद है। पंजीकृत मशरूम उत्पादक सस्ती खाद लेने के लिए रामपुर के दत्तनगर स्थित मशरूम युनिट में आवेदन कर सकते हैं। सोलन में मशरूम कंपोस्ट यूनिट को नए सिरे से बनाने का मामला प्रशासन और सरकार के संज्ञान में है। - डॉ. वीपी बैंस, उपनिदेशक उद्यान विभाग