फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: हिमाचल के रोहड़ू में साथी की हत्या कर आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 02 Jun 2022 09:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू

सार

शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के मचौती में अपने ही साथी की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटनास्थल की निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के मचौती में अपने ही साथी की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटनास्थल की निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रोहड़ू निवासी सुरेंद्र ठाकुर ने मचौती में अपने मकान का कमरा बिहार के पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण) निवासी गोविंद को किराये पर दिया है। इस कमरे में आरोपी ने अपने साथी बिहार के पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण) निवासी बिलटू महंतो की हत्या कर दी। बिलटू महंतो रोहड़ू में ही मिस्त्री का काम करता था। साथी की हत्या करने के बाद आरोपी गोविंद फरार है। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह सुरेंद्र ठाकुर की पत्नी ने कमरे में कंबल में लिपटा व्यक्ति का शव देखा। महिला ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की शिनाख्त उसके भाई शंभू महंतो ने की है। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गोविंद की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें