फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नगर निगम की ठाठ, मेयर के लिए क्रिस्टा या फाॅर्च्यूनर मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों के लिए दो इलेक्टि्रक गाड़ियां खरीदने को मंजूरी
विज्ञापन

शांति विहार वार्ड के समिट्री में खुलेगा शहरी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र, बालूगंज में बनेगा रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम महापौर, संयुक्त आयुक्त और निगम स्वास्थ्य अधिकारी के लिए अब नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी। नगर निगम की वित्त संविदा एवं योजना समिति ने बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
महापौर समेत इन दोनों अफसरों की गाड़ियां 15 साल पुरानी हो चुकी हैं। इसीलिए नई गाड़ियां खरीदने का फैसला लिया है। महापौर के लिए 29 लाख की इनोवा क्रिस्टा या 47 लाख रुपये की टायोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी जाएगी। वहीं दोनों अधिकारियों के लिए इलेक्टि्रक वाहन खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने शांति विहार वार्ड के समिट्री में बने नए सामुदायिक भवन में शहरी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इसके एवज में स्वास्थ्य विभाग से 20 हजार रुपये मासिक किराया लिया जाएगा। नगर निगम समरहिल सामुदायिक भवन का खुद संचालन करेगा। पहले इसे ठेकेदार को सौंपा था। समिति ने ठेकेदार की तीन लाख रुपये प्रतिभूति राशि भी वापस करने को मंजूरी दी है। बालूगंज से दीपक प्रोजेक्ट तक पैदल रास्ते के निर्माण के लिए 17.02 लाख रुपये खर्च करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। नगर निगम बालूगंज में दुकान का आवंटन लीजधारक के वारिस को करेगा। संजौली में पुल के नीचे बनी एक दुकान का भी जल्द आवंटन करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें