फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नए कार्यों के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र ने सभी निकायों से मांगें हैं प्रस्ताव
विज्ञापन

हिमाचल को मिलना है 971 करोड़ का बजट

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर निगम जल्द ही नए कामों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगा। केंद्र सरकार ने शहरी निकायों से नए कामों के प्रस्ताव मांगें हैं।
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग में सोमवार को केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय से आए अधिकारियों ने इस पर अपनी प्रस्तुति दी। अन्य नगर निगमों के अलावा शिमला नगर निगम से भी इसमें अधिकारियों ने हिस्सा लिया। नगर निगम के अनुसार इस साल अप्रैल से दिसंबर तक होने वाले नए कार्यों के लिए केंद्र सरकार बजट जारी कर रहा है। हिमाचल के लिए करीब 971 करोड़ रुपये का बजट रखा है। शहरी निकाय निकासी व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव इसमें भेज सकते हैं। इसके अलावा किसी सेवा को ऑनलाइन करने, भूमि विकसित करना और बावड़ियों को संरक्षित करने जैसे प्रस्ताव भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं। 15 दिसंबर तक इसके लिए प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं। इनके लिए केंद्र सरकार बजट जारी करेगा। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें