फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नगर निगम लोगों की गारबेज की डबल आईडी को हटाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा शुल्क के मिलेंगे अब सही आंकड़े
विज्ञापन

करोड़ों में बकाया बिल पहुंचने के बाद जागा निगम
अब तक लोगों की 50 आईडी से अधिक आईडी हटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में लोगों की गारबेज की डबल आईडी को नगर निगम हटाएगा। गारबेज की डबल आईडी से जुड़ी गड़बड़ियों के सामने आने के बाद निगम ने यह फैसला लिया है। नगर निगम ने इन्हें ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। इससे कूड़ा शुल्क के सही आंकड़े सामने आएंगे।

सबसे पहले सरकारी महकमों से गारबेज आईडी डिलीट करने की प्रक्रिया शुरू की है। अब तक 50 डबल आईडी को डिलीट किया जा चुका है। नगर निगम के अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोग जोकि पुरानी जगहों को छोड़कर किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। ऐसे लोगों ने पहले जहां रहते थे उस आईडी को नहीं हटाया है और दूसरी जगह नई आईडी बनाकर कूड़ा बिल जमा करना शुरू कर दिए हैं। इसमें अधिकतर किरायेदार शामिल हैं जो अपनी सुविधा के अनुसार अपनी रिहायश बदलते रहते हैं। पहले जहां रहते थे उस आईडी को नहीं हटाने के कारण बिल बकाया दर्शाने के कारण करोड़ों रुपये की बकाया बिल राशि नजर आ रही है। अब नगर निगम ने ऐसी दोहरी आईडी को हटाने का फैसला लिया है। नगर निगम के सदन में भी इस मामले पर चर्चा हुई है। अब इस गड़बड़ी को सुधारने के लिए डबल आईडी की पहचान कर उन्हें हटाने का काम शुरू किया है। सबसे पहले नगर निगम ने सरकारी महकमों से इसकी शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी कर्मियों की हटा रही आईडी
एमसी अधिकारियों का कहना है कि पहले संबंधित विभागों के कर्मियों की आईडी डिलीट की जा रही है। इसके बाद एनओसी जारी किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो। नगर निगम का मानना है कि इस अभियान से न केवल बिलिंग सिस्टम में पारदर्शिता आएगी बल्कि राजस्व के सही आंकड़े भी सामने आएंगे। नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से कहा कि वह दूसरी जगह शिफ्ट होने से पहले अपनी आईडी डिलीट करवाएं। इससे यह समस्या पेश नहीं आएगी। नगर निगम आने वाले दिनों में उपयोग पोर्टल शुरू करेगा। ऐसे में नगर निगम का कहना है कि वह सही डाटा इस पोर्टल पर डालना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें