फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पार्किंग के लिए नगर निगम ने रोकी आवेदन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी मिशन से तैयार हुई बहुमंजिला पार्किंग की आवेदन प्रक्रिया पर रोक लगाई है। निगम प्रशासन का कहना है कि पार्किंग आवंटन को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आम जनता से आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने स्पष्ट किया कि अभी पार्किंग के आवंटन को लेकर अंतिम फैसला होना है। इसलिए अभी नगर निगम आवेदन नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि निगम ने अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की है। हालांकि दूसरी ओर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि जिन लोगों ने आवेदन कर दिए हैं, वे निगम के पास रहेंगे। पार्किंग आवंटन के समय इन्हें भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य आवेदन लेने के लिए जल्द दोबारा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शहर में स्मार्ट सिटी मिशन से बनी पार्किंग नगर निगम को मिल चुकी है। इसके रेट भी तय कर लिए गए हैं। अब इसमें वाहन पार्किंग के लिए मार्किंग की जा रही है। किस पार्किंग में कितने वाहनों के आवेदन लिए जाने हैं, इसे अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें