फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: तीन दिन बाद नगर निगम चुनाव, कोरोना के मामले बढ़ाएंगे चुनौती

Sat, 03 Apr 2021 10:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • ईवीएम से होगा मतदान, महामारी से प्रभावित हो सकता मतदान प्रतिशत
  • मतदान से एक दिन पहले केंद्रों को करना होगा सैनिटाइज, संक्रमित भी डालेंगे वोट
  • सात अप्रैल को चार नगर निगमों, छह नई नगर परिषदों और 128 पंचायतों में होगा मतदान
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बाद नगर निगम चुनाव हो वाले हैं। ऐसे कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव करवाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। नगर निगम चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान होगा। माना जा रहा है कि कोरोना महामारी के खौफ से मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। 7 अप्रैल को चार नगर निगमों, छह नई नगर परिषदों और 128 पंचायतों में मतदान होगा। नगर पंचायतों और पंचायतों के चुनाव में बैलेट पेपरों से वोटिंग होंगे। 

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के आदेशों पर मतदान से एक दिन पहले सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा। चुनाव आयोग के कोरोना संक्रमण से बचाव को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कोरोना संक्रमित वोटरों के लिए 4 बजे के बाद एक घंटे का समय वोट डालने के लिए रखा है। ऐसे वोटरों को पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी मतदान कराने के  लिए लेकर जाएंगे। इसके बाद ईवीएम को सैनिटाइज किया जाएगा और दूसरे वोटर से मतदान कराया जाएगा।

इस दौरान इस्तेमाल दस्तानों और मास्क को सुरक्षित तरीके से नष्ट कराया जाएगा। ऐसे वोटरों से पहले यानी सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक दूसरे वोटर मतदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य चुनाव आयोग के अनुसार थर्मल स्कैनर, मास्क, पीपीई किट, सैनिटाइजर फेस शील्ड का स्टाक उपलब्ध है। इनका इस्तेमाल मतदान के समय किया जाना है। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन का कहना है कि चुनाव अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तैयारियां कर ली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें