फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव मामला: हिमाचल हाईकोर्ट में भाजपा की याचिका मंजूर, सरकार से मांगा जवाब

Wed, 29 Nov 2023 08:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

विधायकों को वोट का अधिकार के खिलाफ दायर भाजपा की याचिका हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने मामले में प्रदेश सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगमों में विधायकों को वोट का अधिकार के खिलाफ दायर भाजपा की याचिका हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने मामले में प्रदेश सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। बुधवार सुबह हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई। बता दें कि सोलन नगर निगम में भाजपा पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने हाईकोर्ट में विधायकों को वोट अधिकार के खिलाफ याचिका दायर की है।

विज्ञापन


उन्होंने निगम एक्ट का उल्लंघन बताते हुए विधायकों के वोटिंग अधिकार को खत्म करने की मांग उठाई है। उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर ठाकुर ने बताया कि हाईकोर्ट ने भाजपा पार्षद की याचिका मंजूर कर ली है और सरकार को चार सप्ताह में जवाब देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें