फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: अंतरराष्ट्रीय आर्ट प्रतियोगिता में टॉप 75 फाइनलिस्ट में पहुंचे हिमाचल के मुकेश

Sat, 09 Jul 2022 11:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

 यह प्रतियोगिता रीचेसन 75 इंटरनेशनल आर्ट कंपीटीशन (अमेरिका ) की तरफ से आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में पूरी दुनिया से बेस्ट पेंटिंग का चयन किया जाता है। 
विज्ञापन
हिमाचल के मुकेश थापा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के युवा कलाकार मुकेश थापा ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की तरफ से पूरी दुनिया में बेहतरीन  75  फाइनलिस्ट में जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता रीचेसन 75 इंटरनेशनल आर्ट कंपीटीशन (अमेरिका ) की तरफ से आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में पूरी दुनिया से बेस्ट पेंटिंग का चयन किया जाता है।  इस प्रतियोगिता में पूरे दुनिया के कलाकारों ने भाग लिया था, जिसमें कनाडा, अमेरिका, इटली, मलयेशिया, ग्रीस, जर्मनी और कई देशों के कलाकारों ने भाग लिया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता  में भारत की तरफ से फाइनल में टॉप 75 पेंटिंग्स में मुकेश थापा की पेंटिंग को चुना गया है। इस प्रतियोगिता का टॉपिक लैंडस्केप, सीस्केप  और आर्किटेक्चर पर आधारित था। इस पुरस्कार को मिलाकर मुकेश थापा 22 अवार्ड जीत चुके हैं। इस प्रतियोगिता का रिजल्ट 29  जुलाई को घोषित होगा। हिमाचली कलाकार मुकेश थापा ने अपने कला के बलबूते पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। मुकेश थापा का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में फाइनल में पहुंचना ही मेरे देश के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें