फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौतियों का समय: मुकेश अग्निहोत्री

Sat, 08 Jun 2019 07:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक हैं। कांग्रेस पार्टी के आगे बहुत बड़ी चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए कारगर कदम उठाने पड़ेंगे। ग्राउंड लेवल पर काम करना होगा।

विज्ञापन


बूथ से लेकर यूथ तक कैसे हैंडल करना है, इसको लेकर नई सोच पैदा करनी पड़ेगी। शनिवार को ऊना में जारी बयान में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी को पूर्ण रूप से फिर स्थापित करना है।

इसके लिए क्या करना है, यह संगठन व पार्टी ने फैसला लेना है। चुनाव के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रजनी पाटिल दो दिन के लिए शिमला आ रही हैं। पाटिल दो दिनों में सारी स्थिति का मूल्यांकन करेंगी।
विज्ञापन


हार के कारणों का पता किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यूं तो पूरे देश में स्थिति कुछ अच्छी नहीं रही। जिस बड़े राज्य में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हीं बड़े राज्यों में कांग्रेस को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

Trending Videos
विज्ञापन

पैकेज से मिलेगा पूंजी निवेश 

उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ पंजाब ही एक ऐसा राज्य है, जहां पर अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन रहा। लेकिन हिमाचल प्रदेश में हार के क्या कारण रहे, इसको लेकर रजनी पाटिल सभी से बात करेंगी। 

इनवेस्टर मीट पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूंजी निवेश का सवाल है। पूंजी निवेश हिमाचल में सिर्फ पैकेज की वजह से हो सकता है, जिसके प्रयास हिमाचल सरकार को करने चाहिए। जो नॉर्थ ईस्ट को पैकेज केंद्र सरकार ने दे रखा है, वो हिमाचल को भी मिलना चाहिए।

नॉर्थ ईस्ट को 6 विशेष छूट दे रखी हैं। जेएंडके को तीन चीजें दे रखी हैं। हिमाचल व उत्तराखंड को अधूरा पैकेज दिया गया है। अब हालत यह है कि हिमाचल से इंडस्ड्री का पलायन हो रहा है। कारखाने कम क्षमता से चलाए जा रहे हैं। मैन पॉवर भी ट्रंासफर की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें