फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से पैसे ला रहे तो कर्ज क्यों ले रहे जयराम : मुकेश अग्निहोत्री

Mon, 19 Nov 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्ह विस क्षेत्र के भडयाल में कांग्रेस के मंडी संसदीय सीट के सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सीएम जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता झूठ पर झूठ बोल रहे हैं।

विज्ञापन


69 हाईवे के लिए 65 हजार करोड़ की बात भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कर रहा है, लेकिन सच यह है कि अभी फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई है। फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा नहीं मिला है।  

सामान्य सड़कों की जर्जर हालत पर कोई ध्यान नहीं दे रहा और जयराम कहते हैं मैं दिल्ली पैसा लाने के लिए जाता हूं। उन्होंने सवाल उठाया की वो पैसा कहां है? इतने पैसे अगर सरकार ला रही है तो कर्जा क्यों लिया जा रहा है? उन्होंने प्रदेश सरकार को कर्ज लेकर आने के बजाय पैकेज लाने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार लीज रूल बदलेगी तो इसका उग्र विरोध होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जिन दो हेलीकॉप्टर को पर्यटन के लिए उपयोग करने की बात कर रही है, वह महज बहाना है। दरअसल सरकार इस हेलीकॉप्टर का प्रयोग अपने फायदे के लिए कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें