फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: मुकेश बोले- 23 अक्तूबर को भी नामांकन करने की मंजूरी दे चुनाव आयोग

Mon, 17 Oct 2022 05:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव आयोग से 23 अक्तूबर (रविवार) को भी विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र जमा करवाने की मंजूरी देने की मांग की है। मुकेश ने कहा कि 22 से 24 अक्तूबर तक नामांकन नहीं होंगे। 22 अक्तूबर को चौथा शनिवार है। इस दिन बैंक अवकाश है। 23 को रविवार की छुट्टी रहेगी। 24 को दिवाली की छुट्टी है। ऐसे में तीन दिन नामांकन न होना ठीक नहीं है। कहा कि मुहूर्त के हिसाब से भारतीय हर अच्छे काम को करते हैं।

विज्ञापन


चुनावों के दौरान तो इन चीजों को अधिक देखा जाता है। 25 अक्तूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इस दिन अमावस्या है। ऐसे में 17 से 21 अक्तूबर तक सिर्फ पांच दिन नामांकन के लिए मिले हैं। अभी टिकट तय हो रहे हैं। प्रत्याशियों को बिजली, पानी, भवनों से संबंधित एनओसी भी लेनी होती है। बैंक स्टेटमेंट का रिकॉर्ड भी रखना पड़ता है। ऐसे में चुनाव आयोग को इस मामले पर स्वयं संज्ञान लेते हुए नामांकन की अवधि बढ़ानी चाहिए। मुकेश ने कहा कि सोमवार सुबह उन्होंने मुख्य सचिव के समक्ष भी यह मामला उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें