फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला में होगा दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रज्जु मार्ग, तारादेवी से जाखू के लिए बनेगा

Wed, 31 Jul 2024 06:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

शिमला में 1734.40 करोड़ की लागत से दुनिया का दूसरा सबसे 13.79 किलोमीटर लंबा रज्जु मार्ग बनने जा रहा है। यह तारादेवी से जाखू के लिए बनेगा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 1734.40 करोड़ की लागत से दुनिया का दूसरा सबसे 13.79 किलोमीटर लंबा रज्जु मार्ग बनने जा रहा है। यह तारादेवी से जाखू के लिए बनेगा। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को होटल होलीडे होम में नवीन शहरी परिवहन पर सिंपोजियम कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई निवेशक रज्जुमार्ग के निर्माण कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में स्विट्जरलैंड और आस्ट्रिया की तरह रज्जु मार्गों का जाल बिछाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूरोप के देशों में 25,000 हजार के करीब रज्जु मार्ग प्रोजेक्ट है जबकि भारत में 20 के करीब ही अभी तक रज्जु मार्ग बन पाए हैं। प्रदेश में रज्जुमार्ग की संख्या में इजाफा हो रहा है। शिमला में भारत और एशिया का पहला 15 स्टेशनों को जोड़ने वाला 13.79 किलोमीटर लंबा रज्जु मार्ग बनेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ग्रीन राज्य की दिशा में धरातल पर कार्य कर रही है। शिमला के स्थानीय विधायक और नगर निगम महापौर की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रज्जु मार्ग बनेगा। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि रज्जु मार्ग बनने से जाम की समस्या का निजात मिलेगा। पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। इस मौके पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे।

एक घंटे में दो हजार लोग कर सकेंगे सफर
रज्जु मार्ग में एक तरफ से एक हजार लोगों की आवाजाही शुरुआती तौर पर रहेगी। दोनों तरफ से दो हजार लोग एक घंटे में सफर कर पाएंगे। 2059 तक रज्जु मार्ग में 3 हजार लोगों को एक तरफ से ले जाने की व्यवस्था तैयार हो जाएगी। ऐसे में 6 हजार लोग एक घंटे में सफर कर सकेंगे। दुनिया में सबसे लंबा रज्जु मार्ग बोलीविया में 32 किलोमीटर का है।

यहां बनेंगे स्टेशन
रज्जु मार्ग के लिए कई स्थानों पर स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए तारादेवी, चक्कर कोर्ट, टुटीकंडी पार्किंग, न्यू आईएसबीटी, 103 टनल, रेलवे स्टेशन, विक्ट्री टनल, ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी, संजौली, नवबहार, सचिवालय, लिफ्ट के पास रोपवे के बोर्डिंग स्टेशन चिह्वनित किए गए हैं।

एक मार्च 2025 से आंरभ होगा कार्य
शिमला। रज्जु मार्ग का कार्य 1 मार्च 2025 से आरंभ करने का लक्ष्य रखा गया है। एनडीबी के दिसंबर में प्रस्तावित निदेशक मंडल की बैठक में प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद त्रिपक्षीय समझौते के बाद टेंडर अवार्ड होगा और 1 मार्च 2025 से कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

शिमला में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत : आरडी नजीम
प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम ने कहाकि तारा देवी से शिमला रज्जु मार्ग के लिए प्रदेश सरकार और न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) वित्तीय सहायता करेगी। 80 फीसदी ऋण एनडीबी और 20 फीसदी प्रदेश सरकार अनुदान करेगा। 1734.40 करोड़ रुपये के प्रस्तावित रज्जु मार्ग से शिमला शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

कई जगह प्रस्तावित हैं रज्जु मार्ग : संजय गुप्ता
रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने शिमला, धर्मशाला, किलाड़, नारकंडा- हाटु पीक, जाबली- कसौली, शिरगुल महादेव, पुंडरिक ऋषि मंदिर के लिए रज्जु मार्ग बनना प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें