चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुरानी पेंशन बहाली के लिए राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय के सामने जारी कर्मचारियाें के धरने में शनिवार को कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी बैठे। बीते तीन सप्ताह से कर्मियों का यहां क्रमिक अनशन जारी है। सुक्खू ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहला फैसला पुरानी पेंशन बहाली का लिया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकारी कर्मचारियों के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि मैं खुद सरकारी कर्मचारी का बेटा हूं। कर्मचारियों का दर्द और उनका आत्म सम्मान अच्छे से समझता हूं। आज हिमाचल में जो भी विकास हुआ है, वह कर्मचारियों की देन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भी कर्मचारी आंदोलन पर बैठे हैं, वहां कांग्रेस के नेता और विधायक जाकर उन्हें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आश्वस्त करेंगे। सुक्खू ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को आत्म सम्मान की जिंदगी जीने के लिए पेंशन मिलनी चाहिए। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान भी मौजूद रहे।