फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जयराम के बयान पर मुकेश का पलटवार, बोले- किसी भी एजेंसी से करवा लें महादेव एप घोटाले की जांच

Mon, 04 Dec 2023 10:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि आंच हिमाचल तक पहुंचने की बात पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। वह चाहें तो इसकी किसी भी एजेंसी से जांच करवाएं। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से छत्तीसगढ़ के महादेव घोटाले की आंच हिमाचल तक पहुंचने की बात पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। वह चाहें तो इसकी किसी भी एजेंसी से जांच करवाएं। कांग्रेस को कोई डर नहीं है।  ऊना में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को इस बात का जरूर याद रखना चाहिए कि क्रिप्टोकरेंसी मामले के तार कहीं और न मिल जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। मुकेश ने कहा कि हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। प्रदेश सरकार नशा, अवैध खनन व संगठित अपराधों के खिलाफ अनेक निर्णायक एवं सार्थक कदम उठा रही है। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछले 11 माह के दौरान नशा, अवैध खनन तथा संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

विज्ञापन


परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी से संबंधित 1600 मामले दर्ज कर 2200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 14 किलो चिट्टा जब्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश व पंजाब के बीच नशा तस्करी, अवैध खनन व संगठित अपराध को रोकने के लिए साझे प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके लिए दोनों प्रदेशों के अधिकारियों को लगातार संपर्क में रहना होगा और बैठकें करनी होगी। खासकर सीमावर्ती जिला होने के कारण ऊना के पुलिस अधिकारियों को पंजाब के होशियापुर, रूपनगर जैसे जिलों के अधिकारियों से लगातार बैठकें करे रणनीति पर कार्य करना होगा। 
विज्ञापन

घालूवाल गोलीकांड के दोषियों और चिंतपूर्णी में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले दोषी व्यक्तियों को प्रदेश पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें