फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निहोत्री बोले, बिहार की राजनीति के ओछे हथकंडे अपना रहे पांडे

Wed, 14 Jun 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
न मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रभारी मंगल पांडे हिमाचल में बिहार की राजनीति के ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल बिहार नहीं है। यह प्रतीत हो रहा है कि पांडे को उनका नया दायित्व हजम नहीं हो रहा है और वह बीजेपी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की जल्दी में हैं।
विज्ञापन


यदि उन्हें राज्य प्रभारी बनने का अवसर प्रदान किया है तो उन्हें सर्वप्रथम प्रदेश की राजनीति को समझने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंगल पांडे तथा राज्य के भाजपा नेता वीरभद्र सिंह से भयभीत हैं। वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे, जिससे भाजपा को प्रदेश में राजनीति का असल ज्ञान हो जाएगा। 

मंगलवार को तीनों मंत्रियों ने कहा कि पांडे को अपनी भाषा पर संयम बरतना चाहिए। मंत्रियों ने उन्हें न्यायालय में विचाराधीन मामलों पर बेवजह बोलने के लिए दोषी ठहराया। मंत्रियों ने चेताते हुए पांडे को सलाह दी कि उन्हें ऐसे दांव पेंचों से बचना चाहिए या फिर ‘घेराव’ तथा मानहानि के दावे के लिए तैयार रहना चाहिए। मुख्यमंत्री से संबंधित मामले जिन पर मंगल पांडे आम लोगों में दुष्प्रचार कर रहे हैं, अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें