11वीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस के छठे दिन जलोडी पास पर साइकिलिस्ट लुईस पिंटो सबसे पहले पहुंचे। साल 2013 के विजेता पुर्तगाल के लुईस पिंटो ने रेस में अपना दबदबा कायम रखा हुआ है। रेस के छठे दिन शुक्रवार को जर्मनी के एंडी सिवाल्ड दूसरे और स्पेन के पाओ जमोरा तीसरे नंबर पर रहे। चार अक्तूबर को रैली शिमला पहुंचेगी।
रेस में 88 साइकिलिस्ट भाग ले रहे हैं। 27 सितंबर को शिमला के रिज मैदान से रेस शुरू हुई थी। रेस में 44 विदेशी साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। महिला वर्ग में कैथरिन विलियम पहले स्थान पर चल रही हैं। दूसरे नंबर पर लाडा परेरा और तीसरे नंबर पर अजय पंडित छेत्री चल रही है।
एमटीबी हिमालय साइकिल रेस 7 दिन में 600 किलोमीटर दूरी तय करेगी। खतरों और रोमांच से भरी इस रेस का इस बार यह 11वां संस्करण है। द हिमालयन ऐडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रोमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) की ओर से हर साल यह साइकिल रेस करवाई जाती है।
शुक्रवार को शावड से जलोड़ी पास होते खेखसू तक रेस पहुंची। शनिवार को खेखसू से गाड़ाकूफर और रविवार से गाड़ाकूफर से रेस शुरू होकर नालदेहरा में समाप्त होगी। शिमला में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।