फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: अभ्यर्थियों की याचिका खारिज, एमएससी नर्सिंग के दाखिले शुरू

Sun, 02 Jan 2022 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

परीक्षा नियंत्रक प्रवीण शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट का निर्णय आ चुका है। अब यूनिवर्सिटी ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएससी नर्सिंग के इन सर्विस अभ्यर्थियों की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने एमएससी नर्सिंग की दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के आदेश यूनिवर्सिटी को दिए हैं। अटल रिसर्च एंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दाखिला प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इन सर्विस अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में करीब एक माह पहले याचिका दायर कर उन्हें अंकों में राहत देने की मांग की थी। कोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने कहा था कि सर्विस करते हुए उन्हें 50 प्रतिशत अंक लेने कठिन हो रहे हैं, ऐसे में उन्हें अंकों में राहत दी जाए। 

हाईकोर्ट में मामले पर तीन बार सुनवाई हुई। इस दौरान सभी अभ्यर्थियों की दाखिला प्रक्रिया रुक गई। अभ्यर्थी करीब एक माह तक कोर्ट के फैसले का इंतजार करते रहे, मगर अंतिम सुनवाई में कोर्ट ने इन सर्विस अभ्यर्थियों की याचिका को रद्द कर दिया और कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन


उधर, परीक्षा नियंत्रक प्रवीण शर्मा ने कहा कि कोर्ट का निर्णय आ चुका है। अब यूनिवर्सिटी ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि मेडिकल यूनिवर्सिटी में 95 अभ्यर्थियों ने एमएससी नर्सिंग के लिए आवेदन किया है। अब सभी अभ्यर्थियों को दाखिला लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें