फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: अब मेरिट आधार पर भरी जाएंगी एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री कोर्स की सीटें

Wed, 28 Jun 2023 10:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में कुल 40 सीटें भरी जानी हैं। बीएससी फाइनल ईयर की मेरिट के आधार पर सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री कोर्स की सीटें इस बार भी मेरिट के आधार पर ही भरने का निर्णय लिया है। युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने वाले कोर्स में पहले विवि ने प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सीटें भरने का निर्णय लिया था, लेकिन अब प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। पिछले साल की तरह ही बीएससी फाइनल ईयर की मेरिट के आधार पर ही सीटें भरी जाएंगी।

विज्ञापन


यहां पर एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में कुल 40 सीटें भरी जानी हैं। इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। अच्छा पैकेज मिलता है। हिमाचल में पहली बार यह विषय शुरू किया गया है। इससे पहले प्रदेश के किसी सरकारी संस्थान में इस विषय की पढ़ाई नहीं होती थी। युवाओं को कोर्स के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता था, मगर प्रदेश में ही कोर्स के शुरू होने के बाद युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

दिसंबर-जनवरी में हुई पहले सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। कुल 26 युवाओं ने परीक्षा दी थी, इनमें सात पास हुए हैं और बाकी री-अपीयर हुए हैं। बता दें कि कोर्स के लिए केमिस्ट्री या बायो केमिस्ट्री में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एसपीयू के रजिस्ट्रार मदन कुमार ने बताया कि जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेरिट लिस्ट बनेगी। इसके बाद काउंसलिंग की तिथि तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें