फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में तंदुरुस्त विद्यार्थियों को मिलेगा मिस, मिस्टर स्वस्थ का खिताब

Fri, 24 Jan 2020 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

स्कूलों में तंदुरुस्त बच्चों को अब मिस और मिस्टर स्वस्थ चुना जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग प्रदेश के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक करेगा। स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक भी करेगा। पूरी तरह से स्वस्थ विद्यार्थी को मिस्टर और मिस स्वस्थ के खिताब से सम्मानित भी किया जाएगा। यह मुहिम सेफ एंड न्यूट्रिशियस फूड  एक्ट में विद्यार्थियों को सुरक्षित और सही खाने की आदत को बढ़ाने में सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है।

विज्ञापन


इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए चार किताबें भी प्रदान करेंगी। जिसमें येलो, पिंक, ऑरेंज और डार्क बुक है। इन किताबों को अलग श्रेणी के आधार पर रखा गया है। सेफ एंड न्यूट्रिशियस फूड एक्ट में इन किताबों को शामिल किया गया है। अभियान में विद्यार्थियों को मिड-डे-मील से लेकर स्कूलों के आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। 

किताबों में यह मिलेगी जानकारी
येलो बुक से विद्यार्थियों को मजेदार और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से सुरक्षित और पौष्टिक भोजन को जानने के बारे में जानकारी मिलेगी। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के छात्रों के लिए क्रमश दो खंड हैं। एक उत्कृष्ट शिक्षक का प्रशिक्षण मैनुअल भी उपलब्ध है। पिंक बुक में घरों में तैयार होने वाली खाद्य सामग्री के लिए, ऑरेंज बुक होटल और अन्य दुकानों में खाद्य पदार्थों को तैयार करने की विधि और अन्य कार्यों के लिए है। साथ ही इन सभी चीजों का विश्लेषण करने के लिए डार्क बुक को तैयार किया गया है।
विज्ञापन


अभियान को लेकर स्कूलों से होगी बैठक
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग एलडी ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए यह विशेष मुहिम स्कूलों में चलाई जा रही है। इस संबंध में स्कूलों के साथ बैठक भी होगी। पूरी तरह से स्वस्थ छात्र और छात्रा को मिस और मिस्टर स्वस्थ के अवार्ड से सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें