फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एमपीएस मशोबरा स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में पाया सम्मान
विज्ञापन

वाॅलीबाल में कोटी और खो-खो में पीरन स्कूल जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जनेडघाट में खेली गई छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में एमपीएस मशोबरा स्कूल को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में शुक्रवार को विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वाॅलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी और खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीरन प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी, बैडमिंटन और जूडो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्देयां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्ठाकुफर ने प्रथम और ढली स्कूल ने दूसरा स्थान, एकल गीत, शास्त्रीय संगीत और एकांकी प्रतियोगिता में एमपीएस मशोबरा ने पहला, समूह गान में डाबरी प्रथम और एमपीएस मशोबरा द्वितीय स्थान पर रहे। शतरंज में राजकीय माध्यमिक विद्यालय देहरा दोहाई, जूडो और योगा में मशोबरा स्कूल प्रथम रहे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. अनिता गुप्ता खेल समन्वयक एवं प्रधानाचार्य राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक स्कूल मशोबरा ने की। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जनेडघाट में खंड स्तरीय छात्र वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता भी शुक्रवार को शुरू हो गई। प्रधानाचार्य डॉ. सोहन रांटा ने मुख्य अतिथि सहित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा, केसर सिंह, ओपी शर्मा, पंकज तिल्टा, खेल प्रभारी नंदलाल, सहायक खेल प्रभारी रुपेंद्र सिंह सहित विभिन्न स्कूलों से आए शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें