पर्यटन नगरी मनाली के बाहंग स्थित कैंपिंग साइट में मध्य प्रदेश के एक पर्यटक की ठंड से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
युवक सुमित (36) पुत्र सतीश गांव बटिया कुछ दिन पहले साथियों के साथ मनाली घूमने आया था, लेकिन मनाली में वह दोस्तों से अलग हो गया। वीरवार को उसका शव मनाली के बाहंग कैंपिंग साइट में पड़ा मिला।
एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने बताया प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की मौत ठंड से हुई है। पिछले तीन दिन में ठंड से यह दूसरी मौत है। इससे पहले मंडी बस अड्डा परिसर में नेपाली मूल के एक व्यक्ति का शव मिला था।