फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद किशन कपूर ने किया टूरिस्ट मेले का शुभारंभ, धर्मशाला में जुटे देश के कई राज्यों के ट्रैवल एजेंट

Sun, 01 Mar 2020 07:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यटन नगरी धर्मशाला छोटी जरूर है पर यहां पर संभावनाएं बहुत हैं। पर्यटन के लिए शहर में अपार संभावनाएं हैं। कांगड़ा देवी-देवताओं का घर है और हर पर्यटक यहां से उनका आशीर्वाद लेकर जाते हैं। ये शब्द कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर ने धर्मशाला में पहली बार आयोजित हुए धर्मशाला टूरिस्ट मेले के शुभारंभ अवसर पर कहे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार यहां के पर्यटन व्यवसाय को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। पर्यटन की संभावनाओं को तराशने के लिए इन्वेस्टर मीट के दौरान भी कई एमओयू साइन किए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं। किशन कपूर ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर विरोधी दल के लोग विकास में रोड़ा बन रहे हैं।

अगर एयरपोर्ट बनता है तो सरकार एक साल में धर्मशाला में दस लाख तक पर्यटक लाएगी। 44 करोड़ रुपये से गगल-भागसू नाग सड़क का निर्माण किया जाएगा। 22 करोड़ रुपये से जिया सड़क का भी विस्तारीकरण किया जाएगा। वहीं इससे पहले होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय उत्सव में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, चेन्नई, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों से करीब 200 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला व इसके आसपास पांच से अधिक रोप-वे बनने चाहिए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन गगल एयरपोर्ट का समर्थन करता है। एयरपोर्ट बनने से पर्यटन में काफी सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें