फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के लिए वीरभद्र को नहीं, सीएम को न्योता: अनुराग

Sat, 26 Sep 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पद पर बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं बचा है। वह जल्द अपना पद छोड़कर इस्तीफा दें। दो अक्तूबर को धर्मशाला स्थित एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित मैच में सीएम की शिरकत को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अनुराग ने कहा कि न्योता प्रदेश के मुख्यमंत्री को दिया गया है न कि वीरभद्र सिंह को।
विज्ञापन


उस वक्त जो भी मुख्यमंत्री होगा, उनका एचपीसीए और बीसीसीआई की ओर से स्वागत किया जाएगा। भाजपा के अभ्यास वर्ग का शुभारंभ करने ऊना पहुंचे अनुराग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीबीआई की यह जांच मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में उस वक्त शुरू हुई थी, जब वीरभद्र सिंह केंद्रीय मंत्री थे।

सवाल यह है कि जांच को पूरी होने में ढाई साल का वक्त लग गया। तत्कालीन यूपीए सरकार ने इस मामले को दबाए रखा। सीबीआई द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद अब वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का अधिकार नहीं।
विज्ञापन


बीसीसीआई अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं: जगमोहन डालमिया के निधन के बाद खाली हुए बीसीसीआई के अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारी के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया कि संस्था ने उन्हें 2017 तक सचिव चुना है। लिहाजा वह अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं। बहुत जल्द बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर अनुभवी और साफ छवि से युक्त व्यक्ति की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें