फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- इस्तीफा दे विधायक का चुनाव लड़ें पूर्व सीपीएस

Mon, 18 Nov 2024 06:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पत्रकारों के सवाल के जवाब में पूर्व सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीपीएस को उनको अपने पदों से इस्तीफा देकर दोबारा विधायक का चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के जिन छह मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) को हटाया गया है, उनको अपने पदों से इस्तीफा देकर दोबारा विधायक का चुनाव लड़ना चाहिए। सीपीएस पर जो पैसा खर्च हुआ है, वह भी प्रदेश सरकार के खजाने में जमा होना चाहिए। हमीरपुर में अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पत्रकारों के सवाल के जवाब में पूर्व सांसद अनुराग ठाकुर ने यह बात कही।
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून के खिलाफ जाकर विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया था। कांग्रेस को यह बात मालूम थी। प्रदेश कर्जे में डूबा हुआ है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने सीपीएस को सुविधाएं देकर और कर्जा बढ़ाने का काम किया है। यह जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देशभर में हिमाचल कांग्रेस की झूठी गारंटियों का पर्दाफाश हुआ है। कांग्रेस की हालत यह हो चुकी है कि अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही राहुल गांधी की नीतियों पर सवाल उठाने लगे हैं। 96 हजार करोड़ रुपये का कर्ज हिमाचल पर है। कहा कि देश में आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के भी रिकॉर्ड तोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है। भ्रष्टाचार की शुरुआत केजरीवाल से हुई थी और जो आगे धीरे-धीरे उनके विधायकों और मंत्रियों तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें