फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अब 94 हजार में 26 बकरे नीलाम

Mon, 18 Nov 2024 11:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 9 नवंबर को महज 60 हजार में 31 बकरे नीलाम कर दिए गए थे, जबकि अब 16 नवंबर को हुई 26 बकरे 94 हजार में नीलाम किए गए हैं।
विज्ञापन
बकरा(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बकरा नीलामी पर सवाल उठने के बाद अब बकरों की कीमत बढ़ गई है। बीती दो नीलामियों में िबके बकरों की कीमत नौ नंवबर को हुई नीलामी से कहीं अधिक है। नौ नवंबर को महज 60 हजार में 31 बकरे नीलाम कर दिए गए थे, जबकि अब 16 नवंबर को हुई 26 बकरे 94 हजार में नीलाम किए गए हैं। दोनों नीलामी में एक बकरे की औसतन कीमत में करीब 1680 रुपये अंतर है। नौ नवंबर को हुई नीलामी में 31 बकरे 60 हजार में नीलाम किए गए थे।

विज्ञापन


इस हिसाब से एक बकरे की औसतन कीमत 1935 रुपये पड़ी थी, जबकि 16 नवंबर को 26 बकरों की नीलामी में 94 हजार की आमदन मंदिर ट्रस्ट को हुई है। इस नीलामी में एक बकरे की औसतन कीमत 3615 पड़ी है। बकरा नीलामी मामले में विभागीय जांच तहसीलदार बड़सर धर्मपाल नेगी कर रहे हैं। जबकि प्रशासन ने इस मामले में विजिलेंस जांच की सिफारिश भी की है। जांच में यह स्पष्ट होगा कि नीलामी में धांधली हुई है या नहीं।

11 नवंबर को 76 बकरे 1.94 लाख रुपये में नीलाम किए गए हैं। कायदे से मंदिर ट्रस्ट में नीलामी कार्य को ट्रस्ट चेयरमैन की ओर से गठित कमेटी की निगरानी में करवाया जाता है। नौ नवंबर को विवाद के बाद 11 और 16 नवंबर को इस उपसमिति ने नीलामी करवाई है। सहायक मंदिर अधिकारी सुरम सिंह ने कहा कि उपसमिति की निगरानी में यह नीलामी करवाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें