फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित

Sat, 19 Jan 2019 05:02 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में पार्टी चीफ व्हिप और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को संसद में बेहतरीन कामकाज के लिए चेन्नई में सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इससे अनुराग ठाकुर भाजपा और उत्तर भारत के ऐसे पहले सम्मानित सांसद बन गए हैं।

विज्ञापन


यह अवार्ड उन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिया। अनुराग ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आजीवन देश की बेहतरी के लिए कार्यरत रहे और आज उनके द्वारा शुरू किए गए सांसद रत्न अवार्ड से सम्मानित होना गर्व की बात है।

इस पुरस्कार के चयन के लिए सांसदों को चर्चाओं में शामिल होने की संख्या, उनके पूछे गए प्रश्नों की संख्या, विधेयकों को पेश करने की संख्या, संसद में उनकी उपस्थिति और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत फंड के इस्तेमाल पर तय किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें