फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की माैत, एक घायल

Wed, 06 May 2026 10:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू (शिमला)।

सार

 सरोल के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की माैत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा-तीसा मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि, एक युवक घायल हो गया है। मृतक की पहचान आदित्य कुमार (27 वर्ष) पुत्र प्रकाश चंद गांव भानवाली डाकघर सुरंगानी तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। हादसे में अक्षय शर्मा (21 वर्ष) पुत्र परवीन कुमार निवासी गांव इंद्रेश्वर डाकघर दिघाई तहसील सलूणी जिला चंबा घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य कुमार और अक्षय शर्मा बाइक पर सवार होकर मंगलवार देर रात तीसा से चंबा की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


सरोल पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर उद्यान विभाग के सीमेंट-ईंट के पिलर से जा टकराई। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और दोनों घायल हो गए। इसी बीच यहां से गुजर रहे राहगीर ने सड़क पर ईंटें बिखरी देखीं और पास ही दो युवकों को घायल अवस्था में पड़े हुए देखा। उन्होंने समय न गंवाते हुए गंभीर घायल को पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे दाखिल कर लिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है और दूसरा युवक घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें