फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू और हिप्पा के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के बीच शैक्षणिक तथा शोध सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी है। हिप्पा की निदेशक रुपाली ठाकुर के नेतृत्व में मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय का दौरा कर कुलपति प्रो. महावीर सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संयुक्त शोध परियोजनाएं तैयार कर राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों को भेजने का निर्णय लिया। छात्रों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम विकसित करने पर भी जोर दिया गया। दोनों संस्थानों ने लोक प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, पर्यावरण, हरित ऊर्जा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमति जताई। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने विश्वविद्यालय के संसाधन हिप्पा के लिए उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें