फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे स्पेशल: दबंग अफसर ही नहीं, एक अच्छी मां भी हैं एसडीएम नीरज चांदला

Sun, 12 May 2019 03:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एसडीएम नीरज चांदला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला में एसडीएम शहरी के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी नीरज चांदला प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ घर पर बच्चों की देखभाल तथा पढ़ाई के लिए भी पूरा वक्त निकालतीं हैं। आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर और बीडीओ जैसे अहम पदों पर रहीं चांदला के दो बच्चे हैं। बेटा रिजुल पार्थ आठवीं का छात्र है और बेटी पहली कक्षा में पढ़ती है।

विज्ञापन


एसडीएम चांदला सुबह साढ़े पांच बजे उठती हैं और मार्निंग वॉक के बाद बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करवाती हैं। शाम को भी बच्चों की पढ़ाई तथा घर के काम निपटाती हैं। चुनावी सीजन में व्यस्ततम शेडयूल के बीच चांदला लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रही हैं। साथ ही घर पर मां के तौर पर बच्चों की पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देती हैं।

पति राजेश चांदला बिजली बोर्ड में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात हैं। शहर में चांदला की छवि दबंग अफसर की है। जनहित से जुड़े कामों को चांदला प्राथमिकता देती रही हैं जिसके चलते इनके कार्यालय में जनता बेहिचक शिकायतें लेकर पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें