फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार को मोदी-शाह हिमाचल में, नड्डा का अभी भी इंतजार

Sun, 12 May 2019 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल)
विज्ञापन

भाजपा में तीन बड़े नेताओं में एक नेपी नड्डा का अभी हिमाचल को इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी जेपी नड्डा का इंतजार है। उनके गृह जिला बिलासपुर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि चुनाव की घोषणा के बाद एक बार भी नड्डा यहां नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


हालांकि, नड्डा को यूपी के चुनाव की जिम्मेवारी दी गई है। उधर, जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा भी अभी तक बिलासपुर से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, विस चुनावों में मल्लिका ने प्रचार का जिम्मा संभाला था।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुराग ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस के रामलाल ठाकुर से है। केंद्रीय मंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण लोगों में उनकी डिमांड काफी ज्यादा है। उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा की भी राजनीतिक पैठ है। दोनों अभी तक चुनाव प्रचार के लिए यहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सांसद अनुराग ठाकुर ने श्रीनयना देवी में पत्रकार वार्ता में कहा था कि जेपी नड्डा जल्द प्रचार के लिए प्रदेश में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


लुहणू ग्राउंड बना है कई बड़े नेताओं के जनसभाओं का गवाह 
बिलासपुर के लुहणू मैदान में 12 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली करने आ रहे हैं। बिलासपुर जिले का यह मैदान इससे पहले भी कई बड़े नेताओं की जनसभाओं का गवाह बन चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी यहां दो बार आ चुकी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां रैली कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें